{"_id":"635ec36515546b694a37e93a","slug":"district-got-new-ambulance-and-better-health-services-jaunpur-news-vns681293949","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली नई एंबुलेंस तो बेहतर हुई स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली नई एंबुलेंस तो बेहतर हुई स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
जौनपुर। जिले को नई एंबुलेंस मिलने से मरीजों को जल्द अस्पताल तक पहुंचाना संभव होगा। गंभीर रोगियों एवं प्रसूताओं को समय पर त्वरित इलाज मुहैया कराने के लिए जीवनदायिनी एंबुलेंस संचालित की जा रही हैं। जिले में 103 एंबुलेंस थीं, जिनमें कुछ खराब हो गई थीं।
शासन से 108 नंबर की सेवा में 19 नई एंबुलेंस जुड़ी हैं। इससे लोगों को स्वास्थ्य सेवा जल्द मुहैया कराई जा सकेगी। मरीजों को जल्द अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा। कुछ पुरानी एंबुलेंस को कंपनी ने वापस मंगवा लिया है। जिले में 108 नंबर की 50 और 102 नंबर की 50 और एलएस (लाइफ सपोर्ट सिस्टम) की 3 एंबुलेंस का संचालन हो रहा था। इसमें से कुछ एंबुलेंस खराब हो गई थीं। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पत्र भेजकर नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसी माह 108 नंबर की 19 एंबुलेंस प्राप्त हुईं। अधिकारियों का कहना है कि नई एंबुलेंस मिलने से स्थिति में सुधार हुआ है।
सांसद अपनी निधि से देंगे 6 एलएस
जौनपुर। एंबुलेंस सेवा के नोडल एसीएमओ डा. राजीव कुमार यादव का कहना है कि जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव ने अपने मद से 6 एलएस एंबुलेंस देने का आश्वासन दिया है। उसमें से दो को जिला अस्पताल और शेष एंबुलेंस को सीएचसी में तैनात किया जाएगा। शाहगंज, बदलापुर और मछलीशहर सीएचसी पर लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
सीएचसी पर जंग खा रही तीन एम्बुलेंस
केराकत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन एंबुलेंस कबाड़ में पड़ी हैं। तीनों एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में झाड़ियों के बीच रखा गया है। अधिकारियों ने नीलामी के लिए भी पत्र नहीं लिखा है। अधीक्षक अरुण कुमार कनौजिया ने कहा कि ये एंबुलेंस अनुपयोगी हैं। एंबुलेंस का संचालन निजी संस्था करती है। उनके खराब होने की सूचना विभाग को दे गई है।