फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District Cooperative Banks will not stop

जिला सहकारी बैंकों को बंद नहीं होने देंगे

Tue, 02 Feb 2016 12:24 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 02 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
District Cooperative Banks will not stop
सहकारिता मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को कहा कि कंगाली के दौर से गुजर रहे जिला सहकारी बैंकों को सरकार बंद नहीं होने देगी। भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस का मानक पूरा करने के लिए प्रदेश की 11 जिलों के बैंकों के लिए
विज्ञापन


 आगामी बजट में सरकार 252 करोड़ रुपये की व्यवस्था करेगी। ऐसा हुआ तो जिले के 27 बैंक शाखाओं में करीब एक लाख जमाकर्ताओं के फंसे 160 करोड़ रुपये डूबने से बच जाएंगे। शिवपाल यादव राज्यमंत्री जगदीश सोनकर के बेटे मयंक
विज्ञापन


 की शादी के बाद उनके कुत्तूपुर स्थित आवास पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों को सरकार किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देगी। इनको सरकार पुनर्जीवित करने का
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रयास कर रही है। जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती बहराइच, फतेहपुर, सीतापुर, हरदोई समेत 11 जिलों के बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक का मानक पूरा करने के लिए 252 करोड़ का बजट आगामी सत्र में सरकार

जारी करेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। हाल के दिनों में जो घटनाएं हुई हैं, उस पर सरकार को अफसोस है। जो घटनाएं हुई हैं, उनका


खुलासा कर पुलिस अपराधियों को जेल भेज रही है। अमर सिंह की पार्टी में वापसी के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह मसला मुलायम सिंह यादव के विवेक पर निर्भर है। नेता जी जिस दिन चाह लेंगे, अमर सिंह पार्टी में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed