{"_id":"62c1e3b35ea51653c90d8c2a","slug":"discussion-on-bjp-s-preparation-for-lok-sabha-elections-jaunpur-news-vns6621480177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी पर चर्चा
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रवास की बैठक सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर चर्चा हुई।
भाजपा के जौनपुर लोकसभा प्रभारी बृजेंद्र राय ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर में जीत के बाद अब भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। दोनों ही सीटें काफी महत्वपूर्ण थीं। इन्हें सपा का गढ़ माना जाता था। ऐसे में पार्टी का मानना है कि अगर भाजपा इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है तो बाकी 14 सीटें जो अभी सपा और बसपा के पास है, उन पर भी जीत दर्ज की जा सकती है। 14 सीटों पर रणनीति बनाई जाएगी। इस पर भाजपा को 2019 में हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने बसपा के कब्जे वाली 10 सीटों के लिए अलग से रणनीति बनाना शुरू किया है। अमेठी के बाद अब रायबरेली को भी कांग्रेस के हाथ से छीनने की योजना है। सपा के कब्जे वाली पांच सीटों पर भी भाजपा नए सिरे से काम शुरू करेगी।
जिला संयोजक सुभाष कुशवाहा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 1.63 लाख बूथों में से करीब 1.25 लाख पर जीत मिली थी। जिन बूथों पर जीत हासिल नहीं हुई, अब उन्हें मजबूत बनाना है। उन्होंने बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं से कहा कि कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए लाभार्थियों से नियमित संपर्क और संवाद किया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने 2019 के बूथवार परिणाम के आधार पर संपर्क और संवाद कर बूथ के कमजोर होने के कारणों का पता लगाकर उनको मजबूत करना है। कमजोर बूथों को मजबूत बनाकर जीत की राह पहले से अधिक आसान की जा सकती है। संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने की। बैठक में सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, संतोष सिंह, संदीप सरोज, रविंद्र सिंह राजू दादा, अभय राय, अवधेश यादव, उमाशंकर सिंह, प्रमोद यादव, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, आमोद सिंह, सिद्धार्थ राय, विकास श्रीवास्तव, रोहन सिंह, कपिल सिंह, संतोष सेठ, विनीत शुक्ला, सतीश पांडेय, अजीत सिंह, विपुल सिंह, उषा मौर्या आदि उपस्थित रहे।