फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Disaster rain: Kutcha houses fell at many places

आफत की बारिश : कई स्थानों पर गिरे कच्चे मकान

Thu, 16 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Disaster rain: Kutcha houses fell at many places
लगातार रुक - रुक कर हो रही बारिश कई स्थानों पर लोगों के लिए आफत बन गई। जर्जर हो चुके कच्चे मकान और छप्पर बारिश के चलते ढह गए। जिसके चलते अंदर सो रहे लोगों की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। हालांकि कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं, जबकि एक पशु की मौत हो गई है।
विज्ञापन

धर्मापुर: रत्तीपुर गांव में मेवा लाल के पुत्र सोनू कुमार अपने रिहायशी मड़हे में सो रहे थे। लगातार हो रही बारिश की वजह से बुधवार की रात करीब एक बजे मड़हा धराशायी हो गया। जिसके मलबे में सोनू कुमार दब गए। किसी तरह आस-पास के लोगों ने मड़हे में से उन्हें बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सोनू को गर्दन और पैर में चोट लगी है।
विज्ञापन

मीरगंज: बारिश की वजह से बभनियांव (डिहवा) गांव निवासी राममूर्ति सरोज का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें रह रहे परिवार के लोगों की किसी तरह से जान तो बच गई, लेकिन गृहस्थी के सारे सामान दबकर नष्ट हो गए। पीड़ितों ने बताया कि इसी मकान में पूरा परिवार रहता था। मकान काफी पुराना हो गया था। संयोग ही था कि रात में जब मकान गिर रहा था तो आवाज सुनकर लोग बाहर भाग निकले। इस बीच मकान देखते ही देखते ढह गया। सूचना पर गांव के समाजसेवी बिक्की शुक्ला पीड़ित के घर पहुंचे आवश्यक खाद्य सामग्री व आर्थिक मदद की। सूचना पर राजस्व कर्मचारी ने पहुंच कर नुकसान का आकलन किया। इसी तरह रामपुर चौथार गांव में मोहम्मद मुस्ताक अली अपने मड़हे में परिवार के सदस्यों के साथ सो रहे थे। रात में तेज हवा और बारिश होने पर वह बगल के कमरे में चले गए। इसी बीच अचानक रात करीब साढ़े 11 बजे उनका कच्ची मिट्टी की दीवार पर रखा मड़हा गिर गया। जिससे मलबे में दबकर उनका एक बकरा मर गया। इस हादसे में परिवार के ईदु (26) को हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर : मैरादखान गांव में वंशराज पाल का कच्चा मकान बृहस्पतिवार की सुबह ढह गया। जिससे अंदर रखे गृहस्थी के सारे सामान नष्ट हो गए। इस हादसे में उनके घर के अंदर बंधी गाय दब गई, जिसे किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed