फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DIOS office will surround the Secondary Teachers Association in protest against corruption

भ्रष्टाचार के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ घेरेगा डीआईओएस कार्यालय

Wed, 06 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
DIOS office will surround the Secondary Teachers Association in protest against corruption
माध्यमिक शिक्षक संघ आठ अक्तूबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव करेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि यह धरना डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और एनपीएस की कटौती को राज्यांश के साथ ब्याज समेत नहीं दिए जाने के विरोध में किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह के नेतृत्व में जनपद स्तरीय पदाधिकारियों ने केराकत और मडियाहूं तहसील के विद्यालयों का दौरा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह के साथ इंटर कालेज मनिहागोविंदपुर, आदर्श इंटर कालेज मुरारा, शिराजे हिंद इंटर कालेज मुर्की, अकबाल इंटर कालेज सूरतपुर पेसारा, इंटर कालेज अमिहित, इंटर कालेज सेनापुर, पब्लिक इंटर कालेज केराकत, इंटर कालेज थानागद्दी, इंटर कालेज खर्गसेनपुर, आदर्श इंटर कालेज रेहारी और राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज चंदवक का दौरा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला मंत्री तेरस यादव व हरिश्चंद्र यादव के साथ महाराणा प्रताप इंटर कालेज रामदयालगंज, बलभद्र इंटर कालेज पालीसुबासपुर, सर्वोदय इंटर कालेज शुदनीपुर, बीएनबी इंटर कालेज मडियाहूं, कल्पना इंटर कालेज दिलावरपुर, सुभाष इंटर कालेज कटवार, तेजबहादुर सिंह इंटर कालेज निगोह, जनता इंटर कालेज बरसठी, गणेश विद्यापीठ इंटर कालेज भन्नौर, इंटर कालेज सेमुही रामपुर और राम जानकी इंटर कालेज जमालापुर में शिक्षकों से संपर्क किया। शिक्षकों से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed