{"_id":"a99ff8ee48c8beb68e435fca065920ad","slug":"difficulties-increase-the-mud-roads-rain-sunny-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें सड़कें कीचड़ से सनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें सड़कें कीचड़ से सनी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश से जहां गलन में इजाफा हुआ वहीं सड़कें कीचड़ में सन गईं।
इससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नगर में की कई सड़कों पर कीचड़ पसर गया है। वाहन चालकों राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। बारिश के चलते हाईवे भी कीचड़ से सना रहा। जिला प्रशासन द्वारा बेशक शहर में धड़ल्ले से विकास कार्य करवाने के दावे किए जा रहे हैं।
लेकिन शनिवार की देर रात से हुई रिमझिम बारिश ने इन दावों की असलियत सामने ला दी। बारिश होने पर सारा शहर कीचड़, गंदगी की समस्या से घिर गया है। जहां कहीं सड़कों का पैच वर्क किया गया था बारिश के पानी ने उसे भी धो डाला। ओलंदगंज, चहारसू, ताड़तला, खासनपुर, पानदरीबा जैसे शहर के निचले इलाकों की दशा और भी खराब हो गई है।