फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Difference in data can get stuck in making an action plan

आंकड़ों में अंतर से कार्ययोजना बनाने में फंस सकता है पेच

Fri, 22 Oct 2021 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Difference in data can get stuck in making an action plan
जौनपुर। एक ओर अमृत पेयजल योजना टू के तहत पेयजल की सुविधा से वंचित घरों तक शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, वहीं नगर पालिका और जल निगम के आंकड़ों में कनेक्शन धारकों की संख्या में काफी अंतर होने के कारण आने वाले समय में कार्ययोजना तैयार करने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में मकानों की संख्या को लेकर नगर पालिका और जल निगम के आंकड़ों में ज्यादा अंतर है। नगर पालिका के आंकड़ों में शहर क्षेत्र में कुल 39 हजार मकान हैं। इनमें से 27 हजार 313 मकानों में ही पेयजल कनेक्शन हैं, जिनसे जल कल प्रशासन जल कर वसूलता है। उधर, जल निगम के आंकड़े में शहर क्षेत्र में कुल 34 हजार 616 मकान हैं और इनमें से करीब 15 हजार घरों में ही पेयजल कनेक्शन है। दोनों विभागों के आंकड़ों में चार हजार 384 मकानों का अंतर है, जबकि 12 हजार 313 का अंतर पेयजल कनेक्शनधारकों के बीच है। ऐसे में पेयजल की सुविधा से वंचित लोगों के लिए भविष्य में जब कार्ययोजना बनाने की बात सामने आएगी तो उसमें दिक्कत पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

जल निगम (शहरी) के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता का कहना है कि उनके विभाग को नगर पालिका की ओर से ही आंकड़ा उपलब्ध कराया गया है। भवनों व कनेक्शनधारकों की संख्या में अंतर की बात है तो अमृत पेयजल योजना टू को परवान चढ़ाने के लिए भवनों व कनेक्शनधारकों का सर्वे कराने की तैयारी है। सर्वे नगर पालिका और जल निगम मिलकर करेंगे। इससे अंतर साफ जाएगा और कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी। उधर, जलकल के अधिशासी अभियंता उमेश प्रसाद का कहना है कि जल निगम के पास कनेक्शनधारकों का जो आंकड़ा है, उसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उनके विभाग में जो आंकड़ा है, वही सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed