फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Diarrhea patients a day are moving

रोज बढ़ रहे डायरिया के मरीज

Sun, 29 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 29 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients a day are moving
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज।
एक ओर उमस भरी तपन तो दूसरी ओर दूषित पानी के सेवन, खुले में खाद्य सामग्री और फलों के बिकने के कारण लोग डायरिया के चपेट में आ रहे हैं। आए दिन उक्त बीमारी की चपेट दर्जन भर से अधिक लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

 जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों के उपचार के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। सामूहिक वार्डों में किसी भी खाली बेड पर डायरिया के मरीजों को भर्ती  कर दिया जाता है। ऐसे मरीजों को अगल बगल के अन्य रोगियों से परेशानी होती है।

विज्ञापन

 

उधर नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा भी खुले में बेचे जा रहे फलों व खाद्य सामग्रियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिला अस्पताल सहित 14 सीएचसी, 10 पीएचसी और 73 एडिशनल पीएचसी हैं। अकेले  जिला अस्पताल के आंकड़े पर गौर करें तो मई में अब तक 99 डायरिया के मरीज आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य अस्पतालों में उक्त बीमारी के कितने मरीज आए होंगे। लेकिन इन मरीजों के उपचार के अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। मरीजों को अधिकांश दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रहीं हैं। वहीं इन मरीजों को जिस वार्ड में  बेड खाली है, उसी वार्ड में भर्ती कर दिया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed