{"_id":"658dbde310e89ed9bf06ab07","slug":"dialysis-system-and-earthquake-model-affected-jaunpur-news-c-193-1-svns1026-10197-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डायलिसिस सिस्टम व भूकंप के माॅडल ने किया प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डायलिसिस सिस्टम व भूकंप के माॅडल ने किया प्रभावित
विज्ञापन
सिकरारा। मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक माॅडल प्रस्तुत किए। डायलिसिस सिस्टम व भूकंप के माॅडल ने लोगों को खासा प्रभावित किया।
छात्राओं द्वारा बनाया गया चंद्रयान टू, रक्त डायलिसिस, सोलर सिस्टम, पर्यावरण संरक्षण, यातायात जागरूकता से संबंधित माॅडल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप, गोविंदानंद व अवध बिहारी पाल के साथ थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने छात्राओं के हुनर को सराहा। द्विवेदी ने कहा कि छात्राओं के वैज्ञानिक सोच का विकास वक्त की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि होमियोपैथी के प्रख्यात चिकित्सक डा. दुष्यंत कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं में अगर विज्ञान के प्रति लगाव होगा तो आगे चलकर वह अपनी इस प्रतिभा से समाज के लिए बहुत कुछ कर सकते है। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न, शाल व बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान रामचंद्र सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह का सहयोग रहा। संचालन प्रधानाचार्य शरद सिंह व आभार अमित सिंह ने व्यक्त किया।