फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dhananjay Singh's dominance in the election of block chief

ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी धनंजय सिंह का दबदबा

Fri, 09 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dhananjay Singh's dominance in the election of block chief
लखनऊ सीजेएम कोर्ट से भगोड़ा घोषित पूर्व सांसद धनंजय सिंह का प्रभाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी देखा जा रहा है। बक्शा ब्लॉक में जहां निर्दल प्रत्याशी की जीत का श्रेय उन्हें दिया जा रहा है, वहीं आधा दर्जन सीटों पर उनके चहेतों के चुनाव मैदान में होने की चर्चा है।
विज्ञापन

बक्शा में बेलापार गांव निवासी मनोज यादव के सामने सत्ताधारी दल से अधिकृत प्रत्याशी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह और सपा की प्रत्याशी विद्या दुबे को मैदान छोड़ने के पीछे भी धनंजय सिंह का ही प्रभाव माना जा रहा है। 38 वर्षीय मनोज यादव बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2010 में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी धनंजय के प्रयास से ही मनोज की भाभी सुनीता यादव यहां से ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं थीं। मनोज के भाई महेंद्र यादव बक्शा के वार्ड 25 से जिला पंचायत सदस्य हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में वह नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह के प्रस्तावक भी रहे। चर्चाओं पर गौर करें तो रामपुर, सिकरारा, महराजगंज, सिरकोनी, मुंगराबादशाहपुर सहित कुछ और ब्लॉकों में उनके चहेते चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। जिनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके समर्थक लगे हुए हैं।
विज्ञापन

सदस्यता ग्रहण करते ही मिला टिकट
भाजपा ने अपने सहयोगी दल अपना दल एस को रामपुर और मड़ियाहूं सीट दे दी है, जहां अपना दल एस ने अपना प्रत्याशी भी मैदान में उतारा है। इनमें रामपुर सीट को लेकर चर्चाएं बढ़ गईं हैं, क्योंकि यहां से पार्टी की इकलौती विधायक डॉ. लीना तिवारी के बेटे सात्विक तिवारी को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन, बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे राहुल सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा दी गई। इसके बाद उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। राहुल सिंह हथेरा गांव के निवासी हैं और यहीं से बीडीसी सदस्य बने हैं। वह सोनभद्र में ठेकेदारी का काम करते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राहुल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि सात्विक तिवारी को मिशन 2022 की तैयारी में लगने का निर्देश दिया गया है। इस कारण वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed