फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees for Jalabhishek

जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त

Tue, 18 Jul 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees for Jalabhishek
श्रद्धालुओं की लगी कतार।
सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। भोर से ही मंदिर और शिवालय घंटा घड़ियाल से गूंजने लगे। हर-हर महादेव के जयकारे से आस पास का क्षेत्र के भक्ति मय हो गया। कांवरियों की भीड़ भी जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंची। शहर के नवदुर्गा शिव मंदिर, पांचों शिवाला, श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज और त्रिलोचन महादेव मंदिर मंदिर में भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात चलता रहा। त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में कांवरियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


  शीतला धाम चौकिया में दर्शन पूजन के लिए भोर से भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी थी। महिलाओं के गीत से मंदिर परिसर गूंजने लगा। हजारों की संख्या में भक्तों ने मत्था टेकर आशीर्वाद लिया। सुरक्षा के लिए चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह लगे रहे। दर्शनार्थियों के सहयोग के लिए पंड़ा शिव कुमार, आकाश गिरी, सचिन गिरी, प्रवीण, आशीष माली, रामानंद, अशोक, रतन आदि सहयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

  जलालपुर: तिलोचन महादेव मंदिर परिसर में सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भोर से भीड़ लगने लगी थी। मंदिर परिसर भोर में साफ. सफाई व आरती के बाद जलाभिषेक के लिए मंदिर के पट को खोल दिया गया। इस दौरान मंदिर में पहुंचे एसपी सिटी, एसडीएम केराकत ने दर्शन पूजन किया। मंदिर के सामने बने तालाब का निरीक्षण किया। मेला में सुरक्षा की दृष्टि सीओ केराकत राजेंद्र प्रसाद सिंह तथा  थाना अध्यक्ष तहसीलदार सिंह परिसर के अलावा हाईवे पर चक्त्रस्मण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


  सुजानगंज: श्री गौरीशंकर धाम में भोर से शिवभक्तों का जमावड़ा होने लगा था। अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़े हो गए। भक्तों ने दूध, भांग, धतूरा, माला फू ल, बेलपत्र इत्यादि चढ़ाकर जलाभिषेक किया। मंदिर पर भक्तों की सुरक्षा के लिए नायब तहसीलदार संतोष शुक्ल, थानाध्यक्ष सुजानगंज रुद्रभान पांडेय, खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय, महिला सिपाही, एक प्लाटून पीएसी, हल्का लेखपाल व कई थानों की फ ोर्स मौजूद रही।


   सिकरारा:क्षेत्र के शाहिनाथ मंदिर में सुबह से दर्शन पूजन के  लिए लोग कतार में लग गए थे। कुछ भक्त जलाभिषेक करने के लिए पावन गंगा का जल लेने के लिए बिहार रवाना हुए। क्षेत्र के आधा दर्जन गांव से सोमवार को दर्जनों युवक कांवर लेकर बाबा धाम रवाना हुए। रवानगी से पहले शिव भक्तों ने पावर हाउस के समीप स्थित शक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर जाकर पूजन अर्चन किया। अभिनव यादव उर्फ  मुकेश ने बताया कि वो पहली बार कांवर लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed