फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Despite heritage of historical importance, the city did not figure on the tourism map

ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों के बाद भी पर्यटन के नक्शे पर नहीं आया शहर

Sat, 26 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Despite heritage of historical importance, the city did not figure on the tourism map
जौनपुर। उत्तर भारत के शक्तिशाली शर्की वंश का केंद्र होने के कारण जौनपुर में ऐतिहासिक धरोहरों की कमी नहीं है। शाही किला, अटाला मस्जिद, शाह फिरोज का मकबरा समेत ऐतिहासिक महत्व के तमाम स्थल हैं। इसके बावजूद शहर पर्यटन के नक्शे में नहीं आ सका है। सैलानियों को इसकी जानकारी ही नहीं है लिहाजा वे यहां आते ही नहीं।
विज्ञापन

शाही पुल, झझरी मस्जिद, दो अंगुल की मस्जिद, हमाम दरवाजा, लाल दरवाजा, कुलीच खां का मकबरा, बड़ी मस्जिद, शीतला चौकिया धाम, बारह दुअरिया जैसी कई अन्य ऐतिहासिक महत्व की इमारतें जिले में मौजूद हैं। पर्यटन के नक्शे पर न होने के बाद भी इस शहर में मौजूद ऐतिहासिक महत्व की इमारतों का दीदार करने के लिए हर साल सैलानी आते हैं। हालांकि कोविड 19 के चलते मार्च के बाद इस शहर में विदेशी नहीं आए हैं। पुरातत्व विभाग के कनिष्ठ संरक्षण सहायक जे राजू के मुताबिक वर्ष में करीब सौ के आस पास विदेशी यहां आते है। अगर इसे पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए तो सैलानियों के लिए यह शहर आकर्षन का केंद्र हो सकता है। तमाम लोगों को रोजी रोटी के अवसर भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के मध्य में स्थित अटाला मस्जिद को वर्ष 1408 में इब्राहिम शाह शर्की ने बनवाया था। इसकी उचाई 100 फीट से अधिक है। इसका र्निमाण सन् 1393 ई में फिरोज शाह ने शुरू कराया था। जबकि शहर में गोमती नदी के किनारे स्थित शाही किले का निर्माण फिरोज शाह ने 1362 में कराया था। इस दुर्ग के भीतरी फाटक 26.5 फीट उंचा और 16 फीट चौड़ा है। इसके सामने के शानदार फाटक को मुनीम खां ने सुरक्षा की दृष्टि से बनवाया था। अंदर तुर्की शैली का हमाम एवं एक मस्जिद भी है। शहर के करीब में स्थित शीतला चौकियां देवी का मंदिर बहुत पुराना है। जो लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed