{"_id":"6474fdeb00f48b9da1017d65","slug":"deputy-cm-will-stay-for-four-and-a-half-hours-will-review-development-works-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-175-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: साढ़े चार घंटे रहेंगे डिप्टी सीएम, करेंगे विकास कार्यो की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: साढ़े चार घंटे रहेंगे डिप्टी सीएम, करेंगे विकास कार्यो की समीक्षा
विज्ञापन
सुइथाकलां। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन मंगलवार को जिले में हो रहा है। जिले में वह साढ़े चार घंटे रहेंगे। इस दौरान वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर विभिन्न तैयारियों के साथ हेलीपैड का निर्माण भी कराया गया है। वह लखनऊ से हेलीकाप्टर से 11.20 बजे बाल संरचना केंद्र लालापुर सुइथाकला पहुंचेंगे। वहां से वह सुइथाकलां निवासी वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां से 11.50 बजे हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से 12.10 बजे जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 12.20 बजे इब्राहिमाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। फिर 1.20 बजे निकलकर 1.25 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वही पर पत्रकार वार्ता करेंगे। यहां से 2.35 बजे निकलकर 2.40 बजे सर्किट हाउस डाक बंगले पर जाएंगे, वहां से 3.05 बजे डाक बंगले से निकलेंगे और जनपद की विकासशील परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 3.50 बजे पुलिस लाइन से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। डिप्टी सीएम के आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसपी डाॅ.अजयपाल शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने हेलीपैड से लेकर अन्य स्थलों का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं सुइथाकला में एसडीएम शाहगंज शैलेंद्र कुमार, बीडीओ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने मातहत अधिकारियों के साथ तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। हेलीपैड से लेकर अधिकारियों की बैठक की पूर्व में समीक्षा की गई है।
- अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। हेलीपैड से लेकर अधिकारियों की बैठक की पूर्व में समीक्षा की गई है।
- अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।