{"_id":"60feef088ebc3e58393f51f7","slug":"deputy-cm-to-inaugurate-and-lay-foundation-stones-for-245-projects-worth-rs-253-crore-today-jaunpur-news-vns602621262","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 253 करोड़ की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 253 करोड़ की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे डिप्टी सीएम
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या 27 जुलाई को जिले में आ रहे हैं। वह 253.15 करोड़ रुपये की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सोमवार की दोपहर में उनका कार्यक्रम भी आ गया।
उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी से सड़क मार्ग से होते हुए जौनपुर आएंगे। अपराह्नन 1.45 बजे टीडी कॉलेज आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह लोक निर्माण विभाग की कुल 245 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राधा कृष्ण ने बताया डिप्टी सीएम 66.10 करोड़ की 68 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जबकि 183.07 करोड़ की 172 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सदर तहसील क्षेत्र की 3.97 करोड़ की पांच लघु सेतु का शिलान्यास करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों की मानें तो डिप्टी सीएम कुछ बड़ी परियोजनाओं की भी घोषणाएं कर सकते हैं।
....
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद करेंगे समीक्षा
जौनपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य टीडी कालेज में कार्यक्रम के बाद भाजपा पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं से भेंट एवं संवाद करेंगे। फिर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मछलीशहर के रास्ते सड़क मार्ग से प्रयागराज जाएंगे।
विज्ञापन
.....
पूरे जिले में किया गया अलर्ट, संदिग्धों की हुई तलाशी
जौनपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम आने के बाद प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई। वहीं, एसपी ने भी पूरे कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एएसपी सिटी डा. संजय कुमार को बना दिया। साथ ही जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया, जिसके बाद शाम से ही सभी सीओ,
थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर होटल, सराय, ढाबों और रोडवेज बस स्टाप, तिराहा, चौराहा आदि स्थानों पर संदिग्धों की तलाशी तलाशी करते रहे।