फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deputy CM laid the foundation stone and inaugurated the roads and bridges

डिप्टी सीएम ने सड़कों और पुल का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Tue, 04 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM laid the foundation stone and inaugurated the roads and bridges
रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर के गेट संख्या 23 सी पर ऊपर गामी सेतु निर्माण के शिलान्यास समारोह को सं - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह से जनपद में कई सड़कों और पुल का शिलान्यास व लोकार्पण वर्चुअल किया। इस दौरान उनके ओर से 215 किमी. लंबी 65 सड़कों का शिलान्यास और 141 किमी लंबी 62 सड़कों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावां चार पुल का शिलान्यास और दो पुल का लोकार्पण भी उन्होंने किया। जिसका लाइव प्रसारण देखने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से लाइन बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग मौजूद होकर कार्यक्रम का लाइव देखा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने जिले में 69.69 करोड़ की लागत से 217 किमी. लंबी 65 सड़कों का शिलान्यास किया, जिसमें शाहगंज लिंक मार्ग का मरम्मत, बटाउबीर से सिंगरामऊ मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़करण, पिंड्रा से मडि़याहूं मार्ग, बेनीपुर से नोनारी और कोईलारी बाजार से सिद्घेश्वरी धाम सहित अन्य सड़कों का शिलान्यास हुआ है। वहीं 20.96 करोड़ की लागत से बनी 141 किमी लंबी 62 सड़कों का लोकार्पण किया गया, जिसमें लाइनबाजार से कचंगाव, रामपुर से कठवतियां मार्ग, बोदरी संपर्क मार्ग सहित अन्य मार्गो का लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में 193.72 करोड़ की लागत से चार पुल का शिलान्यास किया गया, जिसमें सई नदी पर केवटली से केरारबीर मार्ग पर राजापुर घाट पर, सई नदी पर भटपुरा से सोनहिता मार्ग के बोझनाथ घाट पर, गोमती नदी पर प्यारेपुर से अलीगंज मार्ग पर कलीचाबाद पर और श्री कृष्णानगर वार्ड के 23 सी संपार पर दो लेन रेल ऊपरीगामी सेतु बनाने का शिलान्यास किया गया। वहीं 81.56 करोड़ की लागत से दो पुल का लोकार्पण किया गया, जिसमें जफराबाद -सुल्तानपुर रेल शेक्सन जौनपुर सिटी यार्ड पर 7 बी संपार लुंबिनी -दुद्घी मार्ग पर रेल उपरगामी सेतु और गोमती नदी पर बैजापुर सुल्तानपुर सेतु का लोकार्पण किया गया। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरिशचंद्र यादव,राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा सहित अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी संजय गोरे, एक्सईएन प्रांतीय खंड राधाकृष्णन, एक्सईएन निर्माण खंड एक व दो जैनुराम, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम जेपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed