{"_id":"5dc14a0b8ebc3e939e4724bf","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-arrives-at-badlapur-festival-in-jaunpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः बदलापुर महोत्सव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दी करोंड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः बदलापुर महोत्सव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दी करोंड़ों की सौगात
Tue, 05 Nov 2019 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 05 Nov 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
बदलापुर महोत्सव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को स्मृति चिह्न प्रदान करते बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में बदलापुर महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकास कार्यों के चलते प्रदेश की साख दुनिया में बढ़ी है। सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर, गुब्बारे और सफेद कबूतर उड़ाकर महोत्सव के आगाज का ऐलान किया। उन्होंने क्षेत्र की विकास की 50 करोड़ की लागत वाली 43 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
बदलापुर महोत्सव में धोबिया नृत्य व कटघोड़वा नाच प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं को शिलान्यास किया है, उनमें चकरियहवा घाट पर पुल निर्माण भी है, जिससे 40 गांवों के लोगों को आवागमन की सुविध मिल जाएगी। जौनपुर हमेशा से शिक्षा के मामले में आगे रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि गरीबों आवास, पानी, रसोई गैस, बिजली, आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्साि की सुविधा मुहैया कराई गई है।
बदलापुर महोत्सव में लगे कृषि स्टॉल का अवलोकन करते राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव।
- फोटो : अमर उजाला
कहा, इस तरह भाजपा की सरकार ने पिछली सरकारों से बेहतर ने काम किया है। अगर आप पिछली सरकारों से तुलना करेंगे तो हमारी सरकार को निश्चित रूप से अच्छे अंक देंगे।
सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे पर्यावरण को खतरा पैदा हो गया है। उन्होेंने पॉलिथीन का इस्तेमाल छोड़ने, पराली और कूड़ा नहीं जलाने, जल स्रोतों को दूषित न करने और पौधरोपण, जल संचयन की शपथ दिलाई।
सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे पर्यावरण को खतरा पैदा हो गया है। उन्होेंने पॉलिथीन का इस्तेमाल छोड़ने, पराली और कूड़ा नहीं जलाने, जल स्रोतों को दूषित न करने और पौधरोपण, जल संचयन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर महोत्सव में आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में सेल्फी लेती कार्यक्रम संचालिका।
- फोटो : अमर उजाला
नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा, भाजपा की लोकप्रिय बढ़ती जा रही है। पुष्प वर्षा कर लोगों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आईईएस अभिषेक मिश्रा, मुंसिफ मजिस्ट्रेट शिप्रा दुबे, उच्च शिक्षा आयोग के सदस्य आरएन त्रिपाठी को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन चित्रांशी और सलमान ने किया।
विज्ञापन
मूंछ प्रतियोगिता में पलई रहे प्रथम
बदलापुर महोत्सव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
बदलापुर महोत्सव में मंगलवार को आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में पलई राम प्रथम स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर ओमप्रकाश और तीसरे स्थान पर सुभाष चंद्र रहे। इस दौरान जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने प्रथम स्थान हासिल करने वाले को दस हजार रुपये, दूसरा स्थान पाने वाले को पांच हजार तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले को तीन हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।