{"_id":"5de16b788ebc3e54f57b03d1","slug":"dengue-spreads-in-saroj-basti-of-pawaran-village-jaunpur-news-vns4970687187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवारां गांव की सरोज बस्ती में फैला डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवारां गांव की सरोज बस्ती में फैला डेंगू
विज्ञापन
07- मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के पवांरा मे डेगूं से प्रकोप के बाद पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम।
- फोटो : JAUNPUR
पंवारा सरोज बस्ती में डेंगू, स्वास्थ्य टीम पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के पंवारा गांव के सरोज बस्ती में एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ विभाग की टीम गांव पहुंची और 15 से अधिक बुखार पीड़ितों ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। पीड़ितों को दवाएं वितरण के साथ ही गांव में दवा का छिड़काव कराया गया।
पवारां गाव के सरोज बस्ती निवासी सूरज कुमार सरोज (20) को पिछले एक पखवारे से बुखार हो रहा था। स्थानीय डाक्टरों के इलाज के बाद कोई फायदा नहीं होने पर परिजन उसे प्रयागराज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां जांच मेें डेंगू की पुष्टि डाक्टरों ने की। गांव के लोगों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को इसकी जानकारी दी। स्वास्थ विभाग की टीम डाक्टर शाहिद, बबुल्ली राम यादव, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार गांव में पहुंचे और 15 से अधिक लोगों का ब्लड सैम्पल लिया। बुखार से पीड़ित 6 लोगों को दवा वितरित किया। तथा गांव मे छिड़काव भी किया गया। गंदगी वाले स्थानो पर साफ सफाई का ध्यान रखने की नसीहत दी। गांव में हालत यह है कि हल्का भी बुखार होने पर लोग जांच कराने के लिए चिकित्सक के पास पहुंच जा रहे हैं।