फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dengue infection uncontrollable in Badlapur, 17 new patients found again

बदलापुर में डेंगू संक्रमण बेकाबू, फिर मिले 17 नए मरीज

Fri, 26 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dengue infection uncontrollable in Badlapur, 17 new patients found again
कस्बा क्षेत्र में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के
विज्ञापन

17 नए मरीज मिले। सीएचसी में बुखार से पीड़ित 61 लोगों का परीक्षण किया गया। जिसमें 17 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई। लैब टेक्निशियन एलटी अभिषेक मोदनवाल ने बताया कि सत्रह नए डेंगू पाजिटिव मिले हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक डेंगू के मरीजों की संख्या सौ के करीब पहुंच गई है। अगर प्राइवेट जांच एजेंसियों तथा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या पर गौर किया जाए तो मरीजों की संख्या दो सौ के करीब पहुंच गई है।
बृहस्पतिवार को राजेन्द्र यादव (40) , श्यामा यादव (60) , अर्पिता (17) , राजेन्द्र गुप्ता (32) , जान्हवी (17) , पूजा निगम (24) , हीरावती (52) , विनय (40) , वीरेंद्र (27) निवासी सरोखनपुर, राजेश (26) लेदुका, सारांश यादव (21) बरौली, दिलीप (29) तुरकौली, विनय (54) बरौली, सोनी (36) वर्ष दाउदपुर, खुशबू सिंह (35) दुगौली खुर्द व निशांत (16) निवासी ऊदपुर गेल्हवा के डेंगू पाजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर गठित 72 टीमों के प्रयास के बावजूद डेंगू का बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. अरविंद पाण्डेय ने बताया कि गांव में हमारी आशा व आरआर टी टीम घर-घर
विज्ञापन

पहुंच कर लोगों का सैंपल ले रही है। नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे राहत बचाव कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं। कस्बे में सफाई के साथ ही दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। बावजूद इसके संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को खुद से बचाव करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed