{"_id":"63012f35407f7c773d4b0ddc","slug":"dengue-havoc-continues-five-new-patients-found-jaunpur-news-vns670045327","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पर नियंत्रण नहीं, पांच नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पर नियंत्रण नहीं, पांच नए मरीज मिले
विज्ञापन
बदलापुर। कस्बे में डेंगू का प्रकोप बजाय बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को सीएचसी पर 49 लोगों नेडेंगूू की जांच कराई। इसमें पांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। उधर, डेंगू पर नियंत्रण के लिए विभाग ने दवाओं का छिड़काव तेज कर दिया है।
जांच अधिकारी अभिषेक मोदनवाल, कमलेश यादव और मुकुल शर्मा ने बताया कि परीक्षण के बाद शिवशंकर (25) निवासी बदलापुर कस्बा, विनोद मौर्या (35), बबलू पासी (24) सरोखनपुर, रमेश यादव (48) निवासी दुगौली और कोतवाली में तैनात फालोवर रमेश (40) डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय दुबे सहित 26 लोग डेंगू संक्रमित मिले थे। थाना परिसर, बैरक और शौचालय, सीएचसी परिसर के अलावा नगर में ईओ अनिल कुमार सिंह ने टेमीफास नामक दवा का छिडकाव टैंकर से कराया।घास की साफ सफाई के लिए भी घास जलाने की दवा का छिडकाव कराया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में दवाओं के छिड़काव और फांगिग के लिए पांच टीम लगाई गई है। प्रत्येक टीम में तीन सफाई कर्मी शामिल हैं। डीएम के निर्देश पर मच्छर मारने की दवा के छिड़काव तथा फांगिग के लिए ईओ कस्बे में कैंप कर रहे हैं। ईओ ने बताया कि जिन मरीजों में डेंगू का लक्षण पाया गया है उनके घर पर भी दवा एवं फांगिग का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सक डॉ अरविंद पांडे ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का उपचार चल रहा है । इसके अलावा टाइफाइड के भी मरीज पाए जा रहे हैं। अस्पताल में उनका भी समुचित इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश मौर्या ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मरीज को देखते हुए आनन फानन में तीन सदस्यीय डाक्टरों की एक आरआरटी गठित कर दिया गया है। टीम में डॉ. मनीष, डॉ. पूजा, डॉ. श्वेता शामिल हैं।