फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration on rigging in paddy shopping

धान खरीददारी में धांधली को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Fri, 04 Feb 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on rigging in paddy shopping
सतहरिया। जंघई रोड स्थित मंडी समिति में बनाए गए धान क्रय केंद्र पर शुक्रवार धान खरीददारी में धांधली को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक राजनाथ यादव के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि महीनों से धान क्रय केंद्र पर धान को तौलाया नहीं जा रहा है। बिचौलिए और दलालों के माध्यम से धान खरीददारी रात में भी की जा रही है। किसान धान क्रय केंद्र पर धान लेकर जाते हैं तो धान क्रय केंद्र प्रभारी टालमटोल कर लौटा दे रहे हैं। धान की खरीद न होने से किसान परेशान है। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक राजनाथ यादव ने चेतावनी दी है कि धान केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों का शोषण करना बंद नहीं किया तो उनके खिलाफ किसान यूनियन के लोग और किसान सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने जिला अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी धान क्रय केंद्र प्रभारी व संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अजय कुमार तिवारी, कमलेश कुमार, महादेव पटेल, नंदलाल, अमर बहादुर पटेल, सर्वेश कुमार, दूधनाथ मिश्रा, राज बहादुर, श्याम नारायण, राम मूरत यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed