फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration of SC-ST students at Vice Chancellor's office

एससी-एसटी विद्यार्थियों का कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of SC-ST students at Vice Chancellor's office
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एससी-एसटी के विद्यार्थियों ने बुधवार को कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रवृत्ति आने तक दाखिला फीस जमा करने से छूट देने की मांग की। मांग पूरी होने का आश्वासन मिलने पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

पूविवि परिसर में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रम के विभिन्न ब्रांचों से एससी-एसटी के काफी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों ने बुधवार को कुलपति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि पहले की तरह उन्हें छात्रवृत्ति आ जाने तक शिक्षण शुल्क जमा करने की छूट दी जाय। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार शिक्षण शुल्क पहले जमा करने के लिए छात्रों पर दबाव बना रहा है। उधर, प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थी कुलपति से वार्ता के लिए अड़े हुए थे। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही चीफ प्राक्टर प्रो. संतोष कुमार व वार्डेन डा. राजकुमार सोनी मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने विद्यार्थियों को समझा कर शांत कराया। उन्होंने छात्रों से कहा कि उन्हें इसकी छूट दी जा रही है। वे प्रवेश लें ले। साथ ही तीन महीने में अपना शुल्क जमा करें और छात्रवृत्ति का लाभ लें। छात्रनेता विशाल चौबे ने कहा कि शिक्षण शुल्क जमा करने का दबाव विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बनाया जा रहा था। छात्रों की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन ने मान लिया है। छात्रों को दिसंबर तक शिक्षण शुल्क जमा करने की छूट मिल गई। इसके बाद विद्यार्थी प्रदर्शन समाप्त कर लौट गए। प्रदर्शन में बृजेश राव, शिव चौधरी, धर्मेंद्र, अमरेंद्र, रवि गौतम, प्रिय नंदनी, अंब्रिश, विशाल कुमार, सिकंदर गौतम, शिवम, देवाशीष, प्रमोद भारती, आदित्य सहगल, हिमांशु गौतम, अमन कन्नौजिया, अमरीश, विवेक पासवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed