फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration in Nagar Panchayat on removal of cleaning workers

सफाई कर्मियों को हटाए जाने पर नगर पंचायत में किया प्रदर्शन

Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Nagar Panchayat on removal of cleaning workers
जफराबाद। सफाई कर्मियों ने काम से हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को नगर पंचायत कचगांव के गेट के सामने प्रदर्शन किया। मांग किया कि उन्हें एनजीओ के माध्यम से सफाई कार्य के लिए फिर से रखा जाए। साथ ही उनके बकाये मानदेय का भुगतान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

शासन द्वारा साफ-सफाई कराने के लिए एक एनजीओ को टेंडर दिया गया था। एनजीओ ने कस्बे की साफ सफाई के लिए आठ सफाई कर्मियों को रखा था। आरोप है कि एनजीओ की ओर से सफाई कर्मचारियों को काम के बदले 10 हजार रुपये महीना मानदेय देने की बात कही गई थी। लेकिन, धीरे-धीरे छह महीने बीत गया। इन सफाईकर्मियों को मात्र एक बार पांच हजार रुपये दिया गया। अचानक बृहस्पतिवार की शाम को उन्हें निकाल दिया गया। इसी बात से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन किया। हटाए गए कर्मचारियों की वापसी तथा पूरा मानदेय दिलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कैफ शाह, अनवर शाह, विनय कुमार, मोफरेज, किशन सोनकर, प्रदीप कुमार, रियाज शाह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed