फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   demond of old pension impliment

मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

Sat, 30 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
demond of old pension impliment
पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने के लिए शास्‍त्री नगर से मशाल जुलूस निकालते माध्यमिक शिक्षक संघ के लोग।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलित माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को मशाल जुलूस निकाल कर आवाज बुलंद की। माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद इकाई की ओर से सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर से बड़ी संख्या में शिक्षका कर्मचारी मशाल जुलूस में शामिल हुए।  प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

 
 संगठन के प्रदेशमंत्री रमेश सिंह ने कहा कि इस देश में सांसद और विधायक एक दिन के लिए शपथ लेते हैं तो उन्हें व्यक्तिगत व पारिवारिक पेंशन से लाभान्वित किया जाता है। जबकि राष्ट्र निर्माता की संज्ञा से विभूषित शिक्षक जो पूरी निष्ठा व लगन से अपना जीवन छात्रों व बच्चों को संजोने व सवांरने में लगा देता है ऐसे शिक्षकों को केन्द्र सरकार ने 1 अप्रैल 2004 से व प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2005 से पेंशन की योजना से वंचित कर दिया है।
विज्ञापन


इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था को शिक्षक/कर्मचारी सहन करने को तैयार नहीं है। साथ ही साथ प्रदेश मंत्री ने बताया कि 5 से 12 मई के मध्य किसी एक कार्य दिवस पर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में शिक्षक/कर्मचारियों के संयुक्त गोष्ठी का आयोजन कर पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु चरण (कार्ययोजना की रुपरेखा तय की जायेगी। जिसमें सभी संवर्ग के शिक्षकों/कर्मचारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशाल जुलूस का संचालन जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह व जिला मंत्री सुधाकर सिंह ने किया। मशाल जुलूस में  डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा. राकेश सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, विजय बहादुर यादव, अतुल सिंह, रविन्द्र मिश्रा, मोहम्मद आजम खां, प्रेम बहादुर सिंह, इन्द्रपाल सिंह, डा. अखिलेश पाण्डेय, दिलीप सिंह, चन्द्र प्रकाश दूबे, सुनील सिंह, अजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, डा. गजाधर राय, बृजेश सिंह दीना, समर बहादुर, संतोष सिंह, शिव कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed