{"_id":"61799c3f3f560407ae2aae2c","slug":"demand-letter-submitted-to-rajya-sabha-mp-and-mlc-jaunpur-news-vns61963955","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद व एमएलसी को सौंपा सात सूत्री पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सांसद व एमएलसी को सौंपा सात सूत्री पत्रक
विज्ञापन
रप्रा. शिक्षक संघ ने बुधवार को अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं से सबंधित सात सूत्री मांगपत्र राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू को सौंपा। इस दौरान शिक्षकों के इस लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के सामने उठाने और इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निस्तारित करने की मांग की ।
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि वे शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हमेशा संवेदनशील रहते हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस पर विस्तृत चर्चा करूंगा। वहीं सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि क्योंकि वो खुद भी शिक्षक हैं। इसलिए शिक्षकों की समस्याओं से अच्छी तरह परिचित हूँ और उसके निस्तारण को लेकर गंभीरता पूर्वक उचित मंच पर हमेशा उठाती रहती हूं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना, मृतक आश्रित परिवार वालों को योग्यता के अनुसार नियुक्ति, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक साथियों को शिक्षक पद पर समायोजन, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण एवं जिले के अंदर स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द शुरू करने व वेतन विसंगतियों को दूर करने आदि मांगें लंबित हैं, जिसको पूरा करने की आवाज उठाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) ने चार अक्तूबर को पूरे प्रदेश में परिषदीय शिक्षकों की वर्षों लंबित प्रमुख सात सूत्रीय मांगों के संदर्भ में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन शिक्षकों की मांगों के प्रति गम्भीरता पूर्वक विचार नहीं किया, जिसके कारण संगठन आंदोलन के लिए बाध्य हुआ है। द्वितीय चरण के आंदोलन का आज अंतिम दिन है, जिसके तहत ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिलामंत्री सतीश पाठक,संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह , संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल,मड़ियाहूं अध्यक्ष विशाल सिंह, साकेत सिंह आदि उपस्थित रहे।