{"_id":"691238f6a549733758062df8","slug":"demand-for-widening-of-the-road-from-dadar-bypass-to-yogi-tiraha-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-144158-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दादर बाईपास से योगी तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दादर बाईपास से योगी तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण की मांग की
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्रक देते शाहगंज से निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह। स्वयं
- फोटो : udhampur news
निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ने सोमवार को लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने आजमगढ़ मार्ग पर दादर बाईपास से योगी तिराहे तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर मंत्री को पत्र सौंपा।
विधायक ने बताया कि यह मार्ग नगर के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक है। इसी रास्ते पर रेलवे स्टेशन, तहसील, बस डिपो और प्रमुख बाजार स्थित हैं। सुबह से देर रात तक यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए सड़क चौड़ीकरण और मजबूती करण का कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विधायक ने कहा कि इस मार्ग की समस्या को लेकर लोग बार-बार शिकायत करते थे। अब इस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है, जिससे नगरवासियों को जल्द राहत मिलेगी।