फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand for payment of evaluation and room inspector bill

मूल्यांकन एवं कक्ष निरीक्षक देयक का भुगतान कराने की मांग

Sun, 18 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for payment of evaluation and room inspector bill
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका इंटर कॉलेज के महात्मा गांधी सभागार में हुई बैठक में शिक्षकों की समस्या पर चर्चा हुई। इसमें मूल्यांकन एवं कक्ष निरीक्षक देयक के भुगतान की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि एनपीएस की कटौती की धनराशि तथा राज्यांश के एनपीएस खातों में अंतरण में विलंब हो रहा है। शिक्षकों से अपील किया कि सेवाकाल तथा अपने नामिनि सहित प्रारूप 1,2,3 और 4 ई भरकर कार्यालयों में जमा कर दें। एनपीएस के साथी तीन प्रतियों में कार्यालय में जमा करेंगे। जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री को निर्देश दिया कि डीआइओएस से मिलकर इस आशय का पत्र निर्गत कराएं जिससे जिले भर के शिक्षकों का विकल्प पत्र भर सके। प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने आश्वस्त किया की जिला इकाई को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष का जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने आभार व्यक्त किया। जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने अध्यक्ष को अवगत कराया की अवशेष भुगतान के लिए खासकर मूल्यांकन एवं कक्ष निरीक्षक देयक बकाया हैं। बैठक में प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रवींद सिंह, राम प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, संजय सिंह ,प्रशांत पांडेय ,नाबालिक सिंह, बैजनाथ यादव, गौरव सिंह,चंद्रप्रकाश दुबे, गोरख नाथ शाक्य, धर्मेंद्र शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, सुनील, प्रवीण चौहान, ब्रह्मदेव यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed