{"_id":"6a398e839703c9861d014383","slug":"demand-for-investigation-into-the-bharat-tiwari-encounter-memorandum-submitted-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157604-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भरत तिवारी मुठभेड़ की जांच की मांग, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भरत तिवारी मुठभेड़ की जांच की मांग, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपते धर्म रक्षा आंदोलन के कार्यकर्ता। स्वयंं
जौनपुर। धर्म रक्षा आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बिहार के आरा जिले में हुई भरत तिवारी मुठभेड़ घटना का विरोध किया। सोमवार को उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री से इस घटना का सीधा संज्ञान लेने की मांग की गई है। संगठन ने भरत तिवारी की मुठभेड़ के लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
आशंका जाहिर किया कि इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। उनपर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। चंद्र मणि पांडेय ने कहा कि संविधान में सजा देने का अधिकार न्यायालय को है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्ति को गोली नहीं मारी जा सकती। आरोप लगाया कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए थे, फिर भी उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने इस मृत्यु को गैर कानूनी और आपराधिक बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर योगेश कुमार द्विवेदी, शैलेंद्र प्रजापति, सूर्य भूषण त्रिपाठी, विपिन कुमार पांडे, भगवंत सिंह, संतोष दुबे और मुकेश श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।