फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Delivery boy crushed to death by truck

Jaunpur News: ट्रक से कुचलकर डिलीवरी बॉय की मौत

Mon, 18 Dec 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy crushed to death by truck
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज से वाजिदपुर के बीच सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने वाहन को थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के फतेहगढ पट्टीनरेंद्रपुर निवासी राजेश यादव(28) पुत्र राम प्रसाद डिलीवरी बॉय (खाने का सामान पहुंचाने का)का काम करता था। रोजाना की तरह वह सुबह साढ़े ग्यारह बजे डिलीवरी लेकर जेसीज चौराहा से वाजिदपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान उत्सव मोटल के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। सिर पर लगा हेलमेट सड़क पर दूर जा गिरा और उसका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गया। कुछ दूर आगे बढ़ने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर टीडी कालेज चौकी प्रभारी ईश्चरचंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक को लाइन बाजार थाना पर पहुंचवाया। साथ ही आवागमन बहाल करवाई। घटना की सूचना मिलने पर घर पर कोहराम मच गया। लाइन बाजार के इंस्पेक्टर क्राइम आरके यादव ने बताया कि घटना के बाद चालक फरार हो गया, ट्रक को थाने पर लाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक माह पहले ज्वाइन किया था कंपनी
राजेश यादव घर पर खेती का काम करता था। एक माह पहले उसने डिलीवरी बॉय का काम शुरू किया था। ऐसे में लोग कह रहे थे कि राजेश सी मौत उसे कंपनी में खींच ले गई। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। शेष चारों भाई महानगर में काम करते थे। पिता की मौत के कारण यह मां के साथ घर पर रहता था। घटना की सूचना मिलने पर उसका छोटा भाई शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed