फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   deepotsav kee agavaanee mein saja baajaar, umade khareedaar

दीपोत्सव की अगवानी में सजा बाजार, उमड़े खरीदार

Thu, 12 Nov 2020 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
deepotsav kee agavaanee mein saja baajaar, umade khareedaar
दीपोत्सव की अगवानी में सजा बाजार, उमड़े खरीदार
विज्ञापन

- बर्तन, सराफा और ऑटोमोबाइल्स बाजार में ग्राहकों का रुझान अधिक
- धनतेरस पर पांच सौ से अधिक वाहनों की डिलीवरी का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत से पहले ही बाजार में उल्लास छा गया है। हर तरफ बाजार सज गए हैं। त्योहारों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है। भीड़ के चलते बुधवार को पूरे दिन शहर जाम रहा। दुकानों पर चल रही छूट का लाभ लेते हुए कोई दीया, झालर, मोमबत्ती और सजावट के सामान ले रहा है तो कोई गहना, कपड़ा और इलेक्ट्रानिक्स सामानों को पसंद कर रहा है। धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़ से व्यापारी भी गदगद हैं। इस बार धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीदें बनी हुई हैं। पांच सौ से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान जताया जा रहा है।
बृहस्पतिवार से दीपोत्सव का आगाज हो जाएगा। पहले दिन धनतेरस को खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग धातु के बने सामानों की खरीद को तरजीह देते हैं। इसके मद्देनजर शहर के बाजारों में बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रानिक सामान, बाइक, कार आदि की दुकानें सजी हुई हैं। हर जगह ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के छूट दिए जा रहे हैं। इस बार आभूषण के बाद सबसे ज्यादा मांग वाहनों की ही है। खरीदारों ने एक सप्ताह पहले से ही मनपसंद वाहन की बुकिंग करा रखी है, जिसकी डिलीवरी धनतेरस को होगी। टीवीएस मोटर्स मछलीशहर पड़ाव के सेल्स मैनेजर जेपी सिंह ने बताया कि इस धनतेरस को देखते हुए 150 गाड़ियों का लक्ष्य रखा है, जिसमें 75 गाड़ी धनतेरस के लिए बुक हो चुकी है। युवा ज्यादातर अपाचे टीवीएस स्पोर्ट बाइक लेना पसंद कर रहे हैं। पिछले साल से ज्यादा इस साल गाड़ियों की डिमांड बढ़ी है। पाठक होंडा के भाष्कर पाठक ने बताया कि साढ़े तीन सौ गाड़ियों का लक्ष्य है, जिसमें 225 की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए स्क्रैच कार्ड का लाभ दिया जा रहा। रिशु पाठक ने बताया कि 25 टेंपो की बुकिंग हुई है। लक्ष्य 45 का रखा गया है। बजाज शोरूम के संचालक अनिकेत सिंह अनी ने बताया कि 125 सीसी पल्सर और 160 एवेंजर को युवा पसंद कर रहे हैं। धनतेरस के लिए 103 वाहनों की बुकिंग हुई है। हर खरीदार को हेलमेट भी दिया जा रहा है। यही हाल हीरो के शोरूम में भी है। विभिन्न कंपनियों की पचास से अधिक चार पहिया वाहनों की बुकिंग हुइ है, जिसकी डिलीवरी धनतेरस पर होगी।
विज्ञापन

---
ज्वेलरी और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर लग रही भीड़
जौनपुर। वाहनों के बाद इलेक्ट्रानिक्स सामान की मांग भी खूब है। मौसम के अनुकूल लोग टीवी, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव आदि सामान खरीद रहे हैं। त्योहार के ठीक बाद लगन होने के चलते उपहार में देने के लिए फ्रिज, एसी सहित अन्य सामान भी खरीदे जा रहे हैं। जेसी चौराहा स्थित शुभम इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर नरेंद्र सिंह ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए ग्राहकों ने सामान तो खरीद लिए, लेकिन डिलीवरी धनतेरस को ही लेना चाहते हैं। ग्राहकों के उत्साह की कोई कमी नहीं है। खुद को सुरक्षित करते हुए वह खरीदारी को पहुंच रहे हैं। वह अपने को सुरक्षित करते हुए सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। कॉलेज रोड स्थित अग्रवाल ज्वेलर्स के अधिष्ठाता हर्षित अग्रवाल ने बताया कि इस समय त्योहार की वजह से बाजार में रौनक बड़ी है। ग्राहकों में ब्रांडेड ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी है। कचहरी रोड स्थित के.सन्स के प्रोपराइटर विकेश उपाध्याय ने बताया कि त्योहार के लिए ब्रांडेड कंपनियों के कपड़ों की खरीदारी खूब जोर शोर से चल रही है। खरीदारों में महिलाएं अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शुभ लाभ महोत्सव 16 तक
दीपावली और धनतेरस को देखते हुए शुभ लाभ महोत्सव का लाभ 16 नवंबर तक ले सकते हैं। शुभ लाभ महोत्सव के प्रायोजक गहना कोठी सूरज मणि ज्वेलर्स, केपी एंड संस, गंगाराम विनोद कुमार एंड कंपनी (तनिष्क), श्री बाला जी ज्वेलर्स, सिद्धिविनायक ज्वेलर्स, बरनवाल ज्वेलर्स, वेंकटेश्वर ऑटो व्हील्स, आदित्य मोटर्स, पाठक होंडा, हरिओम ज्वेलर्स है।
---
दीपक बनाने में जुटे कुम्हार ,चाक नें पकड़ी रफ्तार
मछलीशहर। प्रकाश पर्व दीपावली नजदीक आते ही कुम्हारों की चाक ने रफ्तार पकड़ ली है।मिट्टी से दीपक बनाने का काम जोरों पर है। चारों ओर दीप बनाया जा रहा है। कुम्हार फौजदार प्रजापति ने बताया कि खानदान में सैकड़ों वर्षों से दीया बनाने का काम होता आ रहा है। हालांकि कुछ वर्षों में चाइनीज झालर आने से दीप की मांग कम जरूर हुई थी, मगर फिर भी बिना मिट्टी के दीप के दीपावली में मिठास नहीं। लोग दीप जरूर खरीदते हैं। माता लक्ष्मी की पूजा शुद्ध मिट्टी के दीपक में देशी घी डालकर ही की जाती है। चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के प्रति भी जागरूकता लोगों में बढ़ी है। इस लिहाज से मिट्टी के दीप की मांग फिर से बाजारों में बढ़ी है।
----
धनतेरस पर बाजार खोलने की मांग
शाहगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की शाहगंज इकाई ने एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। धनतेरस पर बृहस्पतिवार को बाजार खोलने की मांग की। नगर अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने कहा कि बृहस्पतिवार को धनतेरस है और इसी दिन नगर की साप्ताहिक बंदी होती है। इस लिहाज से बृहस्पतिवार को बाजार का खुलना जरूरी है। फिलहाल एसडीएम त्वरित निर्णय न लेकर मामले को कोतवाली पुलिस के जिम्मे कर दिया। पत्रक देने वालों में तहसील महामंत्री श्यामजी गुप्ता, गुलाम साबिर, कमलेश कुमार, अभिषेक कुमार, कालीचरण, राजकुमार अग्रहरि आदि रहे।
---
भीड़ से कराहता रहा शहर
जौनपुर। त्योहारों की खरीद के लिए ग्राहक बाजार में पहुंचे तो सड़कें जाम से कराह उठीं। बुधवार को रुहट्टा से ओलंदगंज, कसेरी बाजार, चहारसू, हरलालका रोड, कोतवाली और सब्जी मंडी तक यातायात जाम रहा। ओलंदगंज, जेसीज चौराहा, सिविल लाइंस क्षेत्र में भी जाम से पैदल चलना दूभर हो गया था। सड़कों पर वाहन खड़े करने और बड़े वाहनों पर अंकुश न लगने से जाम की विभिषिका बनी रही। राहगीरों को चंद मीटर की दूरी तय करने में ही घंटे भर समय बर्बाद करना पड़ा।

---
जमीन की खरीद भी बढ़ी
जौनपुर। त्योहारों के शुभ मूहुर्त में जमीन की खरीदारी भी बढ़ गई है। दो दिनों में कुल 27 रजिस्ट्री सदर रजिस्ट्रार कार्यालय से हुई। इसमें भी सात मंगलवार को हुई थी, जबकि बुधवार को 20 जमीनों की रजिस्ट्री हुई। सब रजिस्ट्रार ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के बाद से ही लगातार इजाफा हो रहा है। धनतेरस पर संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रजिस्ट्री कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed