फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Decreased interest of street vendors in digital transactions.

Jaunpur News: स्ट्रीट वेंडरों की डिजिटल लेनदेन में घटी रूचि .

Mon, 20 Mar 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Decreased interest of street vendors in digital transactions.
जौनपुर। पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने के बाद उनको क्यूआर कोड दिया जा रहा है। जिससे लोग अधिक डिजिटल लेनदेन कर सकें। यदि 200 बार ट्रांजेक्शन होगा तो उस पर 100 रुपये कैशबैक का लाभ दिया जा रहा है। बावजूद इसके 200 के सापेक्ष महज 20 बार ही डिजिटल लेनदेन किया जा रहा है। ऐसे में 35 फीसदी सक्रिय वेंडर हैं जो डिजिटल ट्रांजेक्शन में रुचि ले रहे है। अभी तक यूपी में जिले की रैंकिंग डिजिटल ट्रांजेक्शन के मामले में 38 वीं है। मैं भी डिजिटल हूं के तहत करीब दो वर्ष पहले से स्ट्रीट वेंडरों को निकायों व बैंक से संपर्क करने पर नि:शुल्क क्यूआर कोड दिया गया। जिलेभर में नौ हजार 602 स्ट्रीट वेंडरों को क्यूआर कोड दिया जा चुका है। ऐसे में जिले में सक्रिय वेंडरों की संख्या तीन हजार 898 व निष्क्रिय वेंडरों की संख्या पांच हजार 704 है। जिलेभर में अब तक 55 लाख 99 हजार 532 रुपये की धनराशि का लेनदेन हुआ। दिसंबर 2022 में चार लाख 95 हजार 120 रुपये की धनराशि का लेनदेन हुुआ था। जनवरी 2023 में 64 हजार 412 रुपये का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन

शहरी मिशन प्रबंधक डूडा जितेंद्र सिंह ने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडरों को क्यूआर कोड वितरित किया जा रहा है। एक्टिव वेंडरों की संख्या 3898 व इन एक्टिव वेंडरों की संख्या 5704 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed