फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of a young man sitting behind on a bike after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलकर बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत

Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man sitting behind on a bike after being crushed by a truck
डोभी। चंदवक चौराहे पर बृहस्पतिवार को ट्रक से कुचल कर बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। घटना होते ही बाइक और ट्रक चालक दोनों फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना का कारण चौराहे पर अतिक्रमण से लगने वाला जाम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी विपिन कुमार चौबे (34) पुत्र विजय बृहस्पतिवार को अपराह्न 2:30 बजे बाइक पर पीछे बैठकर अपने ननिहाल भीमापार गाजीपुर से घर आ रहा था। रास्ते में किसी बाइक सवार से मदद मांगी और बाइक पर पीछे बैठ गया। वह चंदवक चौराहे पर पहुंचा कि तभी भीषण अतिक्रमण और जाम के कारण बाइक असंतुलित हो गई, जिससे उसके सड़क पर गिरते ही आजमगढ़ से वाराणसी जा रहे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रक और बाइक चालक दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर सीएचसी गई, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना पिकेट के ठीक सामने हुईं, लेकिन पिकेट में कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था और रोजीरोटी के लिए गांव में ही पान की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed