फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of a 17 year old cow laxmi in jaunpur funeral rites by hindu rituals now distributed card for terahavi

जौनपुरः 17 साल की गाय की मौत, विधि-विधान से अंतिम संस्कार, अब तेरहवीं का कार्ड बांटकर भोज में बुलाया

Wed, 08 Sep 2021 08:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Sep 2021 08:41 PM IST
सार

लक्ष्मी नाम की गाय की मौत के बाद परिवार के लोग आहत हैं। विधि-विधान से अंतिम संस्कार के बाद गाय की तेरहवीं करने का निर्णय लिया गया। परिवार की ओर से त्रयोदशाह का कार्ड बांटा जा रहा है जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है।  

विज्ञापन
Death of a 17 year old cow laxmi in jaunpur funeral rites by hindu rituals now distributed card for terahavi
त्रयोदशाह का कार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में गाय की तेरहवीं संस्कार का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। महाराजगंज क्षेत्र के तेजी बाजार में लक्ष्मी नाम की गाय की मौत बाद विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। अब तेरहवीं  के भोज के लिए कार्ड बांटा जा रहा है।

विज्ञापन


तेजीबाजार निवासी दिनेश जायसवाल के घर में 29 अगस्त को गाय का निधन हो गया था। गाय की उम्र 17 वर्ष थी। परिवार वाले गाय को लक्ष्मी के नाम से बुलाते थे।  गाय की मौत के बाद तेरहवीं संस्कार की तैयारी की है। छह सिंतबर को शुद्धक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तेरहवीं 10 सिंतबर को है। दिनेश जायसवाल (सबमर्सिबल पंप डीलर) ने बताया कि गाय लक्ष्मी उनके यहां 2004 से थी।
विज्ञापन


पूरा परिवार उसकी सेवा करता था। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। वह 17 साल तक परिवार के सदस्य के रूप में थीं। बीमारी के चलते लक्ष्मी की मौत हो गई तो पूरे विधि-विधान से कफन के साथ उसे दफन किया गया। अब त्रयोदशाह 10 सितंबर को आयोजित की गई है। इधर, गौमाता के प्रति इस तरह की आस्था पूरे क्षेत्र में चर्चा में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही पुल मामलाः रात में चुनवा दी तोड़ी गई दीवार

शाही पुल के दो पिलर के बीच लखौरिया ईंट से बनी दीवार को तोड़कर रातों रात वहां मूर्ति रखने के मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन गंभीर है। मामले की जानकारी होने पर आनन-फानन में मंगलवार की रात तीन बजे तक दीवार चुनवा दी गई। वहीं, घटना की जानकारी होने पर बुधवार की सुबह करीब 400 लोग एकजुट हो गए।

पुलिस भी सुंदरकांड शुरू कराने के मिले इनपुट के बाद हरकत में आ गई। देखते ही देखते हनुमान घाट छावनी में तब्दील हो गया, जिससे एकजुट हुए लोग वापस लौट गए। लेकिन, दूसरे दिन भी वहां फोर्स तैनात कर दी गई। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच पुरातत्व विभाग ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में वाराणसी पुरातत्व विभाग से आए लोगों ने फोटोग्राफी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed