{"_id":"5eb1859a4f06d8246d02ee12","slug":"deadly-attack-on-bjp-district-vice-president-in-land-dispute-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: जमीन विवाद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पत्नी और बेटों को भी पीटा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: जमीन विवाद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पत्नी और बेटों को भी पीटा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
Tue, 05 May 2020 09:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 05 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
घायल संतोष सिंह
- फोटो : amar ujala
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के भैसोली गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर मनबढ़ों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से उनकी जमकर पिटाई की। बचाव में आई पत्नी और बेटों पर भी लाठियां बरसाईं। हवाई फायरिंग करते हुए हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
आननफानन में सभी घायलों को नजदीकी सुईथाकला सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर भाजपा नेता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष, बदलापुर विधायक समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय पुलिस के रवैए पर असंतोष जताते हुए मामले में एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
भैसोली गांव निवासी संतोष सिंह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। मंगलवार की सुबह उनके पट्टीदार पंकज सिंह का पड़ोस के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद में देर शाम 6-7 की संख्या में दबंग लोग घर पर पहुंचे। दरवाजे के बाहर बैठे भाजपा नेता को देखते ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन
लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उनकी पिटाई की। बचाव करने आई पत्नी सुधा सिंह, पुत्र परितोष सिंह, अभय सिंह, गौरव सिंह को भी मनबढ़ों ने पीटा। हवाई फायरिंग करते हुए वे करौंदीकला की तरफ फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को सुईथाकला सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी संतोष सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बदलापुर विधायक रमेश मिश्र, भाजपा नेता आईबी सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय पुलिस के रवैए पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसपी को मामले की जानकारी दी।
उनका कहना था कि सुबह हुए विवाद में सरपतहां पुलिस ने तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाई। इसी का नतीजा था कि दूसरे पक्ष के लोग सुल्तानपुर जिले के कुछ बदमाशों को बुलाकर हमला किया है। एसपी अशोक कुमार का कहना था कि मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उनका कहना था कि सुबह हुए विवाद में सरपतहां पुलिस ने तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाई। इसी का नतीजा था कि दूसरे पक्ष के लोग सुल्तानपुर जिले के कुछ बदमाशों को बुलाकर हमला किया है। एसपी अशोक कुमार का कहना था कि मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।