फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deadline passed, 164 accountants and 64 cases pending with Revenue Inspector

Jaunpur News: समय सीमा बीती 164 लेखपालों और 64 मामले राजस्व निरीक्षक के पास लंबित

Mon, 16 Sep 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Deadline passed, 164 accountants and 64 cases pending with Revenue Inspector
जौनुपर। नए जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जनसामान्य को दी जाने वाली सेवाओं जिसमें आय, जाति, निवास, उत्तराधिकार, वरासत की तहसीलवार स्थिति और आइजीआरएस शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पाया लेखपालों के पास 164 और राजस्व निरीक्षक के पास 64 मामले लंबित हैं, समय सीमा बीतने के बाद भी इनका निराकरण नहीं हुआ। डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि उत्तराधिकार और वरासत रिपोर्ट अपनी तहसील से संबंधित काॅलम नंबर सात (लेखपाल स्तर) और काॅलम नंबर 15 (आरआई) में लंबित आवेदनों का अवलोकन करें। निस्तारण शीघ्र सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने वाले एसडीएम और तहसीलदार के प्रति विभागीय कार्रवाई होगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान को प्रतिदिन रिपोर्ट अपडेट करने का निर्देश दिया। उधर, कलेक्ट्रेट सभागार में एसडीएम, तहसीलदार और लेखपालों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल क्षेत्र के मृतक के घर जाएं, बैठक करें और उनका आवेदन कराते हुए वरासत दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी निर्देशित किया कि जितने भी वरासत के आवेदन लंबित है, तत्काल निस्तारित करते हुए पेंडेंसी शून्य कर लें। जो लेखपाल सबसे अधिक वरासत दर्ज कराएगा, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। राजस्व के कार्यों को प्राथमिकता पर निस्तारित करें, जिससे कि गरीब एवं पात्र व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े। एग्री स्टेक के कार्य को गंभीरता से किए जाएं। वह कभी भी किसी भी गांव में निरीक्षण कर सकते हैं। वर्तमान में संचालित सभी योजनाओं में जनपद को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाए। इस माैके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार, केराकत सुनील कुमार, मड़ियाहूं कुणाल गौरव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed