{"_id":"5ef0e17a8ebc3e42f31ae439","slug":"deadbody-find-on-railway-track-jaunpur-news-vns5316469195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव......
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के जरौना रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रैक पर सिर्फ धड़ पड़ा था, सिर गायब था। काफी तलाश के बाद भी सिर का पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से कटकर मौत हुई होगी, मगर दूर तक सिर न मिलने से हत्या कर शव फेंकने की चर्चा भी होती रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन में जुट गई है।
जंघई-जफराबाद रेल मार्ग पर स्थित जरौना रेलवे स्टेशन की तरफ सोमवार की सुबह टहलने गए लोगों की नजर रेलवे लाइन पर पड़क शव पर पड़ी। गेटमैन ने इसकी सूचना आरपीएफ व जीआरपी जंघई को दी। मौके पर दोनों टीमें पहुंची, लेकिन मामला सिविल पुलिस से जुड़ा होने के कारण मीरगंज थाने पर सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने छानबीन की तो कपड़ा व हुलिया से मृतक की पहचान जरौना गांव निवासी मनीष कुमार उपाध्याय (36) के रुप में हुई। आसपास शव की तलाश की गई, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। मीरगंज पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।
मनीष के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रात में गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस इसी रुट से गुजरी थी। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से ही मौत हुई होगी। सिर कहीं जानवर या ट्रेन में फंस कर दूर चला गया होगा। उसकी तलाश की जा रही है।