फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of young man found in bush in jaunpur killed by hitting his head with brick

Jaunpur: झाड़ी में मिला युवक का निर्वस्त्र शव, ईंट से सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Jan 2023 04:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 04:22 PM IST
सार

जौनपुर जिले के सरायविक्रम गांव में बीती रात युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से महज 500 मीटर की दूरी पर झाड़ी में मिला। रविवार सुबह  ग्रामीणों ने शव को देखा तो गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Dead body of young man found in bush in jaunpur killed by hitting his head with brick
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के सरायविक्रम गांव में बीती रात युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से महज 500 मीटर की दूरी पर झाड़ी में मिला। रविवार सुबह  ग्रामीणों ने शव को देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। बरसठी थाना क्षेत्र के  सरायविक्रम गांव निवासी पंधारी वनवासी (40) पुत्र बिरजू शनिवार को गांव के दो युवकों के साथ कहीं निकला था। रात में घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


सुबह किसी ने जानकारी दी कि गांव के दक्षिण तरफ भगवान सिंह के घर के पास झाड़ी में निर्वस्त्र शव मिला है। नजदीक जाकर देखा गया तो उसका सिर ईंट से कूंचा गया था। जहां शव मिला वहां से करीब 50 फीट की दूरी पर खून के धब्बे भी मिले। ऐसे में आशंका जताई गई कि हत्या कर शव को झाड़ी में फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून लगा ईंट भी वहीं पास से बरामद किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ अशोक सिंह ने जायजा लिया। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed