फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of young man found hanging from a tree, wife also consumed toxic substance

Jaunpur News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पत्नी ने भी खाया विषाक्त पदार्थ

Fri, 26 Jan 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree, wife also consumed toxic substance
मछलीशहर (जौनपुर)। पत्नी से बुधवार की रात विवाद के बाद युवक का पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने पर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालांकि उसकी स्थिति ठीक है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मछलीशहर कोतवाली के बरहता गांव निवासी राम आसरे पाल (27) का बुधवार की रात घर में पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से नाराज होकर निकल गया। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो सिवान में आम के पेड़ से फंदे के सहारे राम आसरे का शव लटकता मिला। घटनास्थल से युवक का घर 100 मीटर दूर है। उधर, पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी संगीता (24) ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। ग्रामीण उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। उसकी स्थिति नियंत्रण में है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed