फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dead body of petrol pump worker found hanging from tree in Jaunpur

Jaunpur News: पेट्रोल पंप पर काम करने गया था युवक, अचानक मौत की खबर आई तो घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन

Mon, 28 Apr 2025 06:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 28 Apr 2025 06:28 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
dead body of petrol pump worker found hanging from tree in Jaunpur
प्रेमचंद बिंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार की सुबह 22 वर्षीय पेट्रोल पंप कर्मी का शव पेड़ से लटकता मिला। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार सरायख्वाजा के बड़उर गांव के निवासी प्रेमचंद बिंद (22) पुत्र राधेश्याम बिंद फरीदाबाद गांव के समीप स्थित एक इंडियन ऑयल पंप पर पेट्रोल भरने का काम करता था। रोज की तरह वह रविवार को भी पेट्रोल पंप पर तेल भरने के लिए पहुंचा हुआ था। इसी बीच सोमवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि प्रेमचंद का शव एक नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला है। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रविवार शाम तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन अचानक सोमवार की सुबह प्रेमचंद का शव मिलने से घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। इस बाबत थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हत्या की आशंका पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
युवक का शव मिलने के बाद परिजनों को युवक की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि साजिशन हत्या की आशंका है। ऐसे में परिजनों की मांग पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मौके से रस्सी, चप्पल समेत अन्य सामग्री एकत्रित कर लिया और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

उधर, मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक प्रेमचंद अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। प्रेमचंद घर पर रहकर अपने पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बटाता था।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में पीएचडी प्रवेश को लेकर छात्रों का आक्रोश सभा, जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed