फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of laborer's only son found hanging

Jaunpur News: मजदूर के इकलौते बेटे का फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer's only son found hanging
क्षेत्र के मधईपुर गांव में एक मजदूर के इकलौते बेटे का शनिवार को फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी ओमप्रकाश सरोज व उनकी पत्नी प्रमिला मुंबई में मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं। उनके छह बच्चों में से पांच बेटियां व एक बेटा आदर्श(13) था। एक बेटी की 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। शनिवार को करीब ढाई बजे आदर्श(13) की दादी धनदैइ और दो बहनें घर पर नहीं थीं। आदर्श घर के सामने लगे छप्पर में बांस पर नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर झूल गया। करीब आधे घंटे बाद जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो आदर्श का शव फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले आदर्श को पढ़ाई के लिए उसकी बड़ी बहनों ने फटकार लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी से वह नाराज था।

बताया गया कि फरवरी के पहले सप्ताह में उसके माता-पिता घर आए थे और 12 फरवरी को वापस मुंबई लौट गए थे। उप निरीक्षक कमलेश तिवारी मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस बाबत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed