{"_id":"65f497f0e8ec5e23400528a4","slug":"dead-body-of-class-five-student-found-accused-of-murder-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-113470-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बरात में जाने की बात कहकर घर से निकला था छात्र, मिट्टी के नीचे दबा मिला शव; जलकुंभी से ढका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बरात में जाने की बात कहकर घर से निकला था छात्र, मिट्टी के नीचे दबा मिला शव; जलकुंभी से ढका था
Sun, 17 Mar 2024 11:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:58 AM IST
सार
जौनपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र का शव श्मशान घाट के पास मिला। जिसका शव मिट्टी से दबाया गया था। ऊपर से जलकुंभी से ढका था। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
विस्तार
खेतासराय थाना क्षेत्र के मनीकला गांव निवासी कक्षा पांच के छात्र का शव समीपवर्ती दूसरे गांव के श्मशान घाट के नाले में मिला। छात्र की मां ने तीन नामजद नाबालिग आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
गांव निवासी सूरज बिंद (14) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। 12 मार्च को शाम घर से गांव निवासी कुलदीप बिंद की बरात में जाने के लिए कहकर घर से निकला था, लेकिन दूसरे दिन नहीं लौटा। पता चला कि वह बरात में गया ही नहीं था। परिजन थाने में गुमशुदगी दर्ज करा कर उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गांव में छात्र के साथ देखे गए संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। उन्हीं आरोपियों की निशानदेही पर सूरज का शव फरीदपुर गांव के श्मशान घाट के पास नाले में मिट्टी के नीचे दबा मिला। शव के ऊपर जलकुंभी रखकर उसे ढक दिया गया था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। मां की तहरीर पर तीन नामजद नाबालिग आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।