फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a young man who came to brother's in-laws' house was found hanging from the tree

भाई के ससुराल आए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Thu, 09 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who came to brother's in-laws' house was found hanging from the tree
पवांरा थाना क्षेत्र के महेंद्रू गांव में भाई के ससुराल आए युवक की लाश पेड़ से लटकते हुए मिली। इससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब तीन बजे सभाजीत चौहान (30) निवासी शेरपुर भंडा थाना दुर्गागंज भदोही अपने भाई की ससुराल महेन्द्रू गांव के मंगरू चौहान के घर आए हुए थे। भाई की ससुराल पहुंचे तो जमकर खातिरदारी हुई। फिर अचानक 5 बजे वह घर से निकल गए तो घर वालों ने सोचा कि वह अपने घर दुर्गागंज चले गए होंगे। शाम को करीब 6 बजे कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे, उसी बीच उनकी नजर शीशम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटकते हुए एक युवक के शव पर पड़ी। मंगरू चौहान भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष पवांरा मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पेड़ से उतरवाया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed