{"_id":"614386a78ebc3e69ab4113ec","slug":"dead-body-of-a-young-man-missing-for-three-days-was-found-in-the-canal-jaunpur-news-vns6120109174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से गायब युवक का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से गायब युवक का नहर में मिला शव
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर स्टेशन पर अपने रिश्तेदार को छोड़ने गए तीन दिनों से लापता युवक का शव नगर के गुड़हाई मोहल्ले के समीप से गुजरी एक नहर में बृहस्पतिवार को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दयालके पूरा (रामनगर) निवासी तुलसी राम बिंद (25) पुत्र महेंद्र बिंद तीन दिन पहले सोमवार की शाम को 7 बजे अपनी बाइक से एक रिश्तेदार को मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर बैठाने घर से निकला था। वापस घर जाते समय नईबाजार में एक दुकान पर रुक कर कुछ सामान खरीदा और बाइक वही पर खड़ी कर दिया। देर रात तक युवक बाइक लेने नहीं आया तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक थाने ले गई। इसकी जानकारी रात को पुलिस ने परिजनों को दी तो वे परेशान हो गए। रातभर उसे खोजा गया, लेकिन पता नहीं चल पाया। दूसरे दिन थाने में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार की सुबह तुलसी राम की लाश गुड़हाई मुहल्ले स्थित एक नहर में उतराई मिली। पुलिस शव को नहर से बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि तुलसीराम बिंद से नईबाजार में ही किसी से सोमवार की रात में झगड़ा हो गया था। युवकों ने उसकी पिटाई कर दिया। भागते समय वह नहर में गिर गया तो दौड़ाने वाले लोग फरार हो गए। किसी ने घटना वाली रात को पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। बृहस्पतिवार को उसका शव नहर में मिला। थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला का कहना है कि घटना के सारे पहलुओं की जांच की जा रही है।