फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a young man found hanging on a noose

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a noose
खुटहन। क्षेत्र के जमुनियां गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव उसके बेडरूम के कमरे में फंखे से गमछे के सहारे झूलता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जमुनियां गांव निवासी पवन चतुर्वेदी (23) कोरियर कंपनी में नौकरी करता था। उसके पिता विनय चतुर्वेदी, माता और दो छोटे भाई सूरत शहर में रहते हैं। घर के मकान में पवन अकेला ही रह रहा था। मंगलवार की सुबह उसके साथ कोरियर कंपनी में काम करने वाले दो युवक उसके घर पहुंचकर आवाज लगाने लगे। शोर सुन वहां पवन की चचेरी बहन आ गई। उसने दरवाजा को धक्का दिया तो भीतर से सिटकिनी बंद न होने से दरवाजा खुल गया। भीतर का नजारा देख वह अवाक रह गई। पवन का शव फंदे के सहारे हवा में झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फंदे में लटके शव के कान में मोबाइल फोन की लीड लगी हुई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी से बात करते समय आवेश में आए युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मृतक की मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दुबे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल काल डिटेल से घटना का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed