फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a girl who came out to cut grass was found in the well, there is a possibility of murder

घास काटने निकली युवती का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 10 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl who came out to cut grass was found in the well, there is a possibility of murder
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के नगौली गांव में घर से घास काटने के लिए निकली युवती का तीसरे दिन महज तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित कुंऐ में शव मिलने से परिहनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोप के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।
विज्ञापन

नगौली निवासी लालजी पटेल की पुत्री काजल (19) शुक्रवार को घर से सुबह के समय घास काटने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। खेत की तरफ जाकर देखे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शाम तक वापस न आने पर रिश्तेदारी व गांव के लोगों से पूछ कर खोजबीन की गई। थककर शनिवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसी बीच रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर परिवार के लोगों को बताया। परिजनों के सामने ही ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के लोगों ने कहा कि वह दो दिन से गायब थी। हत्या की आशंका जतायी। तहरीर देकर एक युवक पर हत्या करके शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताया। मृतक काजल की माता फूलकुमारी ने तहरीर दी। कहा कि एक युवक बार-बार परेशान करता करता था। उसे डांटा भी था। इस मामले में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
करंजाकला। सरायख्वाजा क्षेत्र के लपरी गांव के समीप रविवार को तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तालाब में ग्रामीणों ने रविवार की सुबह उतराया हुआ एक शव देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसके बाएं तरफ खरोंच के निशान और कान से खून बहने के निशान मिलने की बात कही जा रही है। प्रभारी निरीक्षक एसके शुक्ला ने बताया कि देखने से लग रहा है कि डूबने से उसकी मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed