फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead bodies of two married women found hanging in a closed room

Jaunpur News: बंद कमरे में फंदे से लटकते दो विवाहिताओं के शव मिले

Thu, 02 Nov 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two married women found hanging in a closed room
निगोह। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बंद कमरे में दो विवाहिताओं के शव पंखे के सहारे फंदे से लटकते मिले। एक मामले में मृतका के मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे शबाना (27) पत्नी मोहम्मद जान अपने कमरे में गई। इस दौरान पति बाजार में सामान लेने गया था। थोड़ी देर बाद जब वह घर आया तो पत्नी के कमरे का दरवाजा बंद देखा। आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से कमरे के अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गया। पंखे के फंदे से लटकता शबाना का शव दिखाई दिया। सूचना पुलिस को दी गई, मायके वालों के पहुंचने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका मछलीशहर में है। उसकी नौ साल पहले शादी हुई थी। उसका एक तीन साल का पुत्र व सात वर्ष की पुत्री है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। बरसठी के प्रभारी निरीक्षक गोविंददेव मिश्रा ने बताया कि मायके वालों के सामने ही दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पंचायतनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला का पति गाड़ी चलाने का काम करता था। लड़की व लड़के पक्ष के दोनों लोगों की बातचीत चल रही है। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन पूरे मोहल्ले वाले लड़के को बहुत सीधा बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बरौली जमालपुर गांव में बुधवार की देर रात विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की सोनी यादव (30) पत्नी सचिन यादव शाम से ही प्रथम तल स्थित अपने कमरे में थी। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसको बुलाने गए। कमरे का दरवाजा खोला तो उसका शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। यह देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

परिजनों के अनुसार मृतका मानसिक रूप से बीमार थी, उसका इलाज भी चल रहा था। बीमारी से तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता अंबिका यादव निवासी निवासी मुजार थाना मछलीशहर ने अपनी पुत्री की मौत को संदिग्ध बताया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक केवल मौखिक सूचना प्राप्त है कोई तहरीर नहीं मिली। रिपोर्ट आ जाने के बाद उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। परिजन बता रहे थे कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी, उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed