फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dastak Campaign: Up to 25 TB patients will be searched

दस्तक अभियान : 25 तक खोजे जाएंगे टीबी के मरीज

Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dastak Campaign: Up to 25 TB patients will be searched
जौनपुर। संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाकर टीबी के मरीज खोजे जाएंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम घर-घर जाकर टीबी मरीजों के अलावा बुखार के रोगियों और कुपोषित बच्चों की सूची बनाएगी। संभावित टीबी मरीजों की जांच कराई जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवार के लोगों से यह भी पूछेंगी कि क्या आपके यहां किसी परिजन को खांसी या बलगम तो नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा। सैंपल को टीबी रोग विभाग को दिया जाएगा। अगर कोई पॉजिटिव निकलता है तो उसकी जानकारी देने वाली आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 500 रुपये प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। क्षय रोग उन्मूलन के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) सलिल यादव ने बताया कि एक जनवरी 2021 से अब तक क्षय रोग के सभी सरकारी अस्पतालों में 1,706 और निजी अस्पतालों में टीबी के 937 मरीज हैं। इस तरह से वर्ष 2021 में जिले में टीबी के नए 2,643 मरीज खोजे गए हैं। इन मरीजों को पोषण के लिए 500 रुपये प्रति माह उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। वर्ष 2021 में अब तक 5,717 मरीजों का भुगतान किया जा चुका है। साल 2025 तक क्षय रोग उन्मूलन का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed