{"_id":"64a85b8cc2c9ecd4f3013ab6","slug":"d-pharma-students-death-under-suspicious-circumstances-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-2064-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में डी-फार्मा के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में डी-फार्मा के छात्र की मौत
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भलुआहीं गांव में बृहस्पतिवार को किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे डी-फार्मा के छात्र का शव उसी के कमरे में पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बीती रात की है। इसको लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम कौली निवासी अंकित यादव (22) पुत्र राज कुमार क्षेत्र के कड़ेरेपुर गांव स्थित शारदा देवी फार्मेसी कालेज में डी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है। वह अपने ही गांव के साथी छात्र शशि प्रकाश सरोज के साथ भलुआही गांव में सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने जयप्रकाश तिवारी के मकान में प्रथम तल पर किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। बृहस्पतिवार को रात नौ बजे उसका साथी शशि प्रकाश जब मकान पर पहुंचा तो अंदर से ताला बंद था। ताला बंद होने की सूचना उसने मकान मालिक को दी। मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय तथा फील्ड यूनिट ने पहुंचकर मकान का ताला तोड़वाने के बाद उस कमरे में पहुंचे, जहां छात्र अंकित का शव पड़ा हुआ था। गले में गमछा लगा हुआ था। लोगों ने मौके की वस्तु स्थिति की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान कौली अभिषेक सिंह, पिता राज कुमार, भाई आशीष यादव सहित तमाम लोग कोतवाली परिसर में जमा हो गए। पिता राजकुमार की इत्तफाकिया सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र अंकित का शव कमरे में पाया गया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। - अवनीश राय, प्रभारी निरीक्षक बदलापुर।
विज्ञापन
मेरे बेटे की कमरे में पिटाई करने के बाद गमछे से गला कसकर अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की गई है। उसकी शरीर के पेट, पीठ, हाथ व चेहरे पर घाव का निशान पाए गए हैं। - राज कुमार यादव, पिता।