फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   D Pharma student shot dead in land dispute, had received threat a month ago

Jaunpur News: जमीन विवाद में डीफार्मा के छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या, एक माह पहले मिली थी धमकी

Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
D Pharma student shot dead in land dispute, had received threat a month ago
सिंगरामऊ, जौनपुर। थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में डीफार्मा के छात्र दिलीप गौम की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार उसके सिर पर गोली के निशान हैं। वारदात के पीछे जमीन और दुकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर थाना में पड़ोसी युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल पर एसपी डा.कौस्तुभ कुमार ने पहुंचकर मुआयना किया। शव लेकर घर पहुंचने पर वहां पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। एहतियात के तौर पर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

खानपुर गांव निवासी दिलीप गौतम (22) डीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। दिलीप घर पर ही रहकर ऑटो चलाने के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा था। शुक्रवार की सुबह ऑटो का भाड़ा मिलने पर गांव के ही एक व्यक्ति के यहां गया था। वहां भाड़ा कैंसिल होने पर फिर ऑटो लेकर वापस घर आ गया। घर आने के एक घंटे के बाद उसका शव घर के बाहर छोटे से कमरे में पाया गया। उसके सिर में गोली के निशान थे। घर की ही एक छोटी लड़की किसी काम से कमरे में गई तो वहां खून से लथपथ इस युवक को देखा तो यह बात घर वालों को बताई। परिवार के लोग उसे लेकर पीएचसी गए जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एक माह पहले जमीन विवाद हुआ था
पिता हौसिला प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र दिलीप गौतम की शुक्रवार की सुबह 9 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से एक माह पहले उसके बेटे दिलीप ने जमीन को लेकर खानपुर निवासी अभिषेक यादव से विवाद हुआ था। गांव में एक जमीन पर भवन बना है वह उनका है। उसी विवाद के चलते दिलीप ने उस भवन में ताला लगा दिया था। उस समय वे लोग बोले कि गोली मार देंगे। जिसके बाद इतने बड़े वारदात को अंजाम दिया गया। पिता की तहरीर पर आरोपी अभिषेक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल पर उनके साथ एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल करते हुए मृतक का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। पिता की तहरीर पर पड़ोसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed