{"_id":"23efc7ed71ad2f10768095d5321f0b4e","slug":"customers-for-lpg-road-blockades-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों ने रसोई गैस के लिए किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों ने रसोई गैस के लिए किया सड़क जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को सुक्खीपुर मोहल्ले के पास जौनपुर-शाहगंज मार्ग जाम कर दिया। गुस्साए उपभोक्ता गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। खबर मिलने पर पहुंचे शहर कोतवाल सीबी सिंह ने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने का तैयार नहीं था। कोतवाल ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों से बातचीत करने के बाद शनिवार को गैस वितरण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सुक्खीपुर स्थित गैस एजेंसी से सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। डेढ़ महीने पहले गैस बुक कराया गया, लेकिन आज तक उन सबको दौड़ाया जा रहा है। लोग 20 से 25 किलोमीटर दूर से गैस लेने आते हैं, लेकिन यहां कह दिया जाता है कि गैस नहीं है, कल मिलेगी। यह सिलसिला करीब 15 दिनों से चल रहा है। इससे नाराज उपभोक्ता शुक्रवार की सुबह सड़क पर उतर आए और एजेंसी के सामने ही बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर खाली सिलेंडर लेकर बैठ गए।
करीब एक घंटे तक लगे जाम से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई स्कूली वाहन भी फंसे रहे। उपभोक्ता गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। खबर मिलने पर पहुंचे कोतवाल के आश्वासन पर लोग सड़क से हटने का तैयार हुए।