{"_id":"6a29bf20bc08e033b205f69b","slug":"current-affairs-and-general-knowledge-questions-took-time-to-solve-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156777-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने हल करने में लिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने हल करने में लिया समय
विज्ञापन
आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। स्रोत-संवाद
मल्हनी। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 बुधवार को तीसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। अभ्यर्थी आपस में प्रश्नपत्र के स्तर, कठिनाई और संभावित कट-ऑफ को लेकर चर्चा करते नजर आए।
अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में हिंदी, गणित और तर्कशक्ति (रीजनिंग) के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल और हल करने योग्य रहे, लेकिन समसामयिक घटनाक्रम (करंट अफेयर्स), सामान्य ज्ञान तथा कुछ विश्लेषणात्मक (एनालिटिकल) प्रश्नों ने उन्हें काफी उलझाया।
सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों को हल करने में अभ्यर्थियों को काफी दिमाग लगाना पड़ा। सेंटरों के बाहर जुटे अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी में विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, विशेषण तथा समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े प्रश्नों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा।
विज्ञापन
गणित में ग्राफ आधारित प्रश्नों और तर्कशक्ति (रीजनिंग) में ‘’कथन और निष्कर्ष’’ संबंधी सवालों को कई अभ्यर्थियों ने काफी घुमावदार और जटिल बताया। इसके बावजूद, अधिकांश अभ्यर्थियों ने परीक्षा की शुचिता और व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया है।
14 हजार ने छोड़ी परीक्षा-जौनपुर। जिले के 21 केंद्र पर आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को संपन्न हुई। एडीएम परमानंद झा ने बताया कि परीक्षा में करीब 14 हजार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन की परीक्षा में पहली पाली में कुल 9480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 6839 परीक्षा में शामिल हुए। 2641 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 9480 पंजीकृत रहे, 6972 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2508 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार 9 जून की परीक्षा में पहली पाली में 9480 पंजीकृत थे। 7060 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2420 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के तीसरे दिन कुल 9480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से पहली पाली में 6990 ने परीक्षा दी. जबकि 2490 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 9480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें से 6976 ने परीक्षा दी।, 2502 ने परीक्षा छोड़ दी। संवाद